Breaking news
राज्यमंत्री बृजेश सिंह बोले जनकल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग को पहुंच रहा लाभ
देवबंद। संवाददाता।
केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया।
रेलवे रोड पर पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए आवास योजना, हर घर बिजली पहुंचाना एवं जल की सुविधा, उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर, जन-धन योजना के साथ जीरो बैलेंस खाता खुलवाना, स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वच्छ भारत का विजन लेते हुए स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की एक नई शुरुआत करते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को इन अभियानों से जोडक़र आम आदमी की सोच को बदलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 आपदा से निपटने के लिए सभी जरूरत सुविधाएं एवं निशुल्क कोरोना वैक्सीन की देशवासियों बल्कि विदेशों तक भी उपलब्ध कराते हुए जीवन को बचाने का काम किया गया। जीवन रक्षक दवाओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए जन औषधालय की योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11.4 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया है। कौशल विकास मिशन स्किल इंडिया पीएलआई स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के साथ देश में उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का काम मोदी सरकार द्वारा किया गया। राज्यमंत्री ने बताया कि देवबंद विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा सडक़ों के निर्माण, लघु सेतु एवं विकास योजनाओं को पूरा करने का कार्य किया है। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, मंडल अध्यक्ष राहुल वीरपुर, नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, अभिषेक त्यागी, सभासद अर्जुन सिंघल, अंकित राणा, राममोहन सैनी, विकास त्यागी व विपिन त्यागी आदि रहे।
सड़क का शिलान्यास किया…

8.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ का किया शिलान्यस
देवबंद। देवबंद में साईधाम मंदिर के सामने हाईवे से शुगर मिल तिराहे तक करीब 3.50 किमी लंबी सडक़ का शिलान्यास बृहस्पतिवार को लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने नारियल तोडक़र किया। उन्होंने बताया कि 7 मीटर चौड़ी व साढे तीन किमी लंबी इस सडक़ पर करीब 8.50 करोड़ खर्च होंगे। शिलान्यास के साथ ही सडक़ पर निर्माण कार्य आरंभ करा दिया गया।

प्रशांत त्यागी

