Breaking
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका सपा जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह को भाजपा में शामिल कराने के लिए यूपी सरकार में ऊर्जा राज्यमत्री सोमेंद्र तोमर ने निभाई अहम भूमिका
अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट
जनपद मेरठ के समाजवादी पार्टी में हुई बगावत पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक आज भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली, जयवीर सिंह को निकाय चुनाव से पूर्व ही मेरठ जिले के समाजवादी पार्टी हाईकमान के द्वारा जिला अध्यक्ष बनाया गया था इससे पहले भी वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं जयवीर सिंह साल 2013 से 2017 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर और दो बार डायरेक्टर भी रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से बातचीत कराई थी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हरी झंडी मिलने के बाद आज उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
पूर्व में भी बढ़ी थी बीजेपी से नजदीकियां
जयवीर सिंह ने 2017 में एसपी के सत्ता से बाहर होते ही बीजेपी से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। आरएसएस के एक पदाधिकारी के जरिए वह बीजेपी में सियासी संभावनाएं तलाशने लगे थे। एसपी में ही रहते हुए जयवीर ने 25 फरवरी 2018 को मेरठ में हुए आरएसएस के ऐतिहासिक समागम राष्ट्रोदय में भी संघ की पूरी ड्रेस (गणवेश) पहनकर हिस्सा लिया था।

