Latest Post

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे। व्हाट्सऐप ग्रुप में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना दबंग को पड़ा भारी, प्रधान पति की तहरीर पर चरथावल थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹81 लाख का सोना बरामद, कुकवेयर के ढक्कन में छिपाकर यात्री लाया था 523 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पत्नी को पढ़ाने के लिए बंद किया शोरूम, सरकारी शिक्षिका बनी तो रिश्ते में आई दरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष समद चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत, 8 गुना मुआवजे और हाईवे कट की मांग

प्राइवेट लैब टीम ने बिना परमिशन के रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू।

प्राइवेट लैब टीम ने बिना परमिशन के रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू।…

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, चोरी की मोटरसाइकल व तमंचा बरामद।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, चोरी की मोटरसाइकल व तमंचा…

करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत के मामले में फरार चल रहे जेई व एसएसओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत के मामले में फरार चल रहे जेई व एसएसओ को पुलिस ने गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक…

फिर मुश्किलों में विधायक उमेश कुमार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार जिले के लक्सर में बीते दिनों रायसी-बालावाली मार्ग पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश…

धामी कैबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों…

नेपाल Gen Z हिंसक प्रदर्शन, उत्तराखंड के तीन जिलों में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

पिथौरागढ़: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता से जूझ रहा है। नेपाल में चारों ओर…

समाजवादी पार्टी ने वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के मृतक परिजनों को दी सहायता राशि

Anuj Tyagi समाजवादी पार्टी ने वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के मृतक परिजनों को दी सहायता राशि मुजफ्फरनगर। माता वैष्णो देवी यात्रा…

You missed

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।