मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में पिंक समाधान दिवस, डीएम और एसएसपी ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील में मिशन शक्ति-6.0 के तहत पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 112, 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। साइबर ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी फ्रॉड से बचाव के तरीके भी बताए गए।

#RajsattaPost #Muzaffarnagar #MissionShakti #WomenSafety #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed