रितिक राणा बने रालोद चरथावल विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अनुज त्यागी

चरथावल। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में रितिक राणा को चरथावल विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर राजपूत समाज के गणमान्य लोगों और रालोद कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंकुर राणा सहित समाज के गणमान्य लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रितिक राणा का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रालोद में उन्हें मिली नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रितिक राणा को चरथावल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को विधानसभा क्षेत्र में और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

समारोह में रितिक राणा ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में कृष्णपाल, ठाकुर मदन पुंडीर, ठाकुर दुष्यंत पंवार, सूरज राणा, गौरव राणा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान रितिक राणा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *