वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को मिला ‘उत्तराखण्ड के स्तम्भ’ सम्मान, पत्रकारिता एवं जनसरोकारों में योगदान के लिए हुए सम्मानित

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार एवं DD News, दूरदर्शन से जुड़े पत्रकार अवधेश नौटियाल को पत्रकारिता एवं जनसरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी एवं देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल के हाथों वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत समारोह समिति एवं हिमालयन अध्ययन सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अवधेश नौटियाल पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं। लंबे पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। उनके इसी योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान प्रदान किया गया।

अवधेश नौटियाल के सम्मान को पत्रकार साथियों ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। साथियों का कहना है कि पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं बल्कि जनसेवा और समाज की आवाज को सामने लाने के माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने वाले पत्रकारों का सम्मान पूरी पत्रकार बिरादरी के लिए उत्साहवर्धक है।

इस अवसर पर अवधेश नौटियाल को उनके साथी पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके सम्मान पर पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है।#RajsattaPost #Uttarakhand #Dehradun #Journalism #AvadheshNautiyal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed