हरियाणवी गायक अंकित बालियान के परिजनों से कैराना सांसद इकरा चौधरी ने कराई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात
अनुज त्यागी
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मिलने और उन्हें ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कैराना लोकसभा सांसद इकरा चौधरी ने अंकित बालियान के परिजनों की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई।
फोन पर बातचीत के दौरान परिजनों ने अखिलेश यादव को घटना और परिवार की स्थिति से अवगत कराया। अखिलेश यादव ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि शामली जनपद के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले में पुलिस जांच जारी है और घटना से जुड़े आरोपियों एवं अन्य पहलुओं को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की जांच के आधार पर ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
सांसद इकरा चौधरी द्वारा अंकित बालियान के परिजनों की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर कराई गई बातचीत को मामले में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Shamli #AnkitBalian

