भाजपा-रालोद के दिग्गज एक मंच पर, एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी तैयारियों पर जोर
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित द प्लेटिनियम रिसोर्ट में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सौजन्य से आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने की। सम्मेलन में भाजपा और रालोद समेत एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन में नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने, स्थानीय समस्याओं को समझने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने भाजपा और रालोद समेत गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से संवाद बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, रोहाना गन्ना समिति अध्यक्ष अनिल त्यागी, तितावी गन्ना समिति अध्यक्ष भोले शंकर, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, रालोद नेता कृष्णपाल राठी, पुरुषोत्तम, अभिषेक चौधरी, उमादत्त शर्मा, राम निवास पाल, अनिल गौतम, पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष अजय पवार, अंकुर त्यागी, प्रमोद कश्यप, प्रधान हरिओम त्यागी,संदीप शर्मा, राकेश आडवाणी, धीर सिंह, संजय त्यागी, बसारत खान, विनोद कुमार, संजीव उर्फ मुन्नू, सुशील त्यागी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, जमा खान, अरुण कुमार, रजत धीमान, गोविंद कुमार, मगन सिंह प्रधान, संजीव खोखर, रालोद नेता सुधीर भारती, सचिन शर्मा, हरेंद्र शर्मा, अंचित मित्तल, कटार सिंह, मोनू पाल, सचिन प्रजापति, बाबू प्रेमपाल, राजेंद्र मास्टर, मोहन प्रजापति, बाबू विशंभर सिंह, भारत भूषण खुल्लर, संदीप वर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, विदित मलिक, जिया उर्फ रहमान, विनोद त्यागी फलोदा, नरेश कोरी, लक्ष्म शर्मा और मोहनलाल कोरी सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन में भाजपा और रालोद नेताओं की साझा मौजूदगी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।
#Muzaffarnagar #BJP #RLD #RajsattaPost #AnujTyagiPost

