दिग्विजय भाटी बर्बरता प्रकरण, 26 अगस्त को मेरठ कमिश्नरी पर धरना, चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने किया ऐलान

मेरठ। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने आनंद हॉस्पिटल पहुंचकर किसान नेता डॉ. दिग्विजय भाटी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय भाटी से पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद गुर्जर समाज के सम्मानित लोगों से भी राय-मशविरा किया।

मुलाकात के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता और अन्याय के आरोपों को लेकर चर्चा हुई। चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि दिग्विजय भाटी के सम्मान और न्याय के लिए राष्ट्रीय गुर्जर महासभा पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगी।

उन्होंने ऐलान किया कि 26 अगस्त को मेरठ कमिश्नरी पर विशाल धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मान, न्याय और इंसाफ की लड़ाई है। अन्याय और अत्याचार के सामने राष्ट्रीय गुर्जर महासभा चुप नहीं बैठेगी।

इस दौरान गजेंद्र पंवार, नोबल खारी सहित गुर्जर समाज के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। बैठक में दिग्विजय भाटी के समर्थन और आगामी आंदोलन को लेकर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की ओर से समाज के लोगों से 26 अगस्त को मेरठ कमिश्नरी पहुंचने का आह्वान किया गया है। संगठन का कहना है कि दिग्विजय भाटी के सम्मान और न्याय के लिए पूरा समाज एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगा।

26 अगस्त को मेरठ कमिश्नरी पर प्रस्तावित धरने को लेकर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

#RashtriyaGurjarMahasabha #GurjarSamaj #Meerut #KisanNeta #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *