सुमन बिहार-कंपनी बाग रास्तें प्रकरण का हुआ निस्तारण, सांसद हरेंद्र मलिक नें ख़त्म कराई भूख हड़ताल
राजसत्ता पोस्ट | असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर के सुमन विहार से कंपनी बाग में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे जितेंद्र कोच और क्षेत्र वासियों को बड़ी कामयाबी मिली है। भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर जितेंद्र कोच की भूख हड़ताल को जूस पिलाकर खत्म कराया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तेंवड़ा में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में भी सांसद हरेंद्र मलिक ने सराहनीय भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों का समझौता कराया इस दौरान सपा नेता हाजी मूसा नें मीडिया से बात करते हुए कहा कि सांसद हरेंद्र मलिक जी ने एक बहुत बड़े मामले का निस्तारण कराया है और अब दोनों पक्षों में प्यार मोहब्बत और सौहार्द बना हुआ है।
इसके साथ ही सांसद हरेंद्र मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा परिवार के दो लोग आपस में रूठे हुए थे उनको मनाने का प्रयास किया तो वह आज मान गए हैं और अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है दोनों को ही समझाया गया है। और कंपनी बाग से सुमन बिहार को जोड़ने वाले रास्ते पर एक गेट लगेगा जिससे उधर के लोगों का कंपनी बाग में आसानी से आगमन हो सके। आज मामले का निस्तारण हो गया इसमें एक बात जरूर है प्रशासन में भी प्रकरण में बहुत दबाव झेला और आपसी सहमति बनी तो अब निस्तारण हुआ है समाज में इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों को बैठकर वार्ता कराई गई और उनकी आपस में सहमति बन गई है अब भूख हड़ताल भी खत्म कर दी गई है और कंपनी बात से सटी दीवार में गेट लगेगा इसी पर अब दोनों पक्ष सहमत हुए है।
भूख हड़ताल पर बैठे जितेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वर्ष 2012 13 में कंपनी बाग से सटे सुमन बिहार का रास्ता बंद कर दिया गया था और अब क्षेत्र के बुजुर्ग लोग कंपनी बाग में घूमने पहने और व्यायाम करने के लिए आना चाहते हैं तो उन्हें घूम कर आना पड़ता है जिसकी वजह से बहुत परेशानी होती है हमने वह रास्ता दोबारा खुलवाने की मांग की थी प्रशासन की ओर से भी लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसकी वजह से 3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठा था आज सांसद हरेंद्र मलिक सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर भूख हड़ताल खत्म कराई है और सहमति बनी है कि वह रास्ता खोला जाएगा और उसे पर गेट लगेगा सांसद हरेंद्र मलिक जी ने आश्वासन दिया है की गेट के पैसे में दूंगा। रात 12:00 तक सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर इस प्रकरण को लेकर वार्ता चलती रही उसी दौरान सभी लोगों की सहमती बनी है।

