अवैध रायफलनुमा तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चरथावल पुलिस ने भेजा जेल

राजसत्ता पोस्ट |असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक रायफलनुमा तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र अपनी टीम के साथ ग्राम रोनीहरजीपुर पुलिस पिकेट पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैंसानी की ओर से एक व्यक्ति अवैध असलाह लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर भैंसानी मार्ग पर दबिश दी और रात करीब 11:14 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक पुत्र रविन्द्र, निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर, थाना चरथावल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का रायफलनुमा तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 125/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज सिंह को सौंपी गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र, हेड कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल राजाबाबू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *