चरथावल पुलिस ने गैर जमानती वारंट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राजसत्ता पोस्ट |असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी चरथावल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक नंद किशोर शर्मा ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या 8890/9/20, धारा 452, 354बी एवं 506 भादवि से संबंधित अभियुक्त मोहित पुत्र पवन तथा पवन पुत्र फुल्लू, दोनों निवासी ग्राम मुथरा, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नंद किशोर शर्मा, हेड कांस्टेबल दीपक यादव तथा कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

