मेरठ की ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

मेरठ के चर्चित ललिता गौतम प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने विवेचना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों को पीड़ित परिवार का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड समेत सभी पात्र सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *