प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी अनिल कुमार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

अनुज त्यागी

बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज, स्वहेड़ी में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

अनिल कुमार ने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाकर ही हरित, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शांकेन्द्र, प्रधानाचार्य डॉ. नीरज तोमर, हनी तोमर, नोडल अधिकारी योगेश कुमार, जिलाधिकारी जसजीत कौर तथा सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *