जिला मंत्री ममता अग्रवाल के आयोजन में जुटे भाजपा के दिग्गज, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का हुआ स्वागत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर में प्रथम आगमन पर मूलचंद रिज़ॉर्ट में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका ममता अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और दीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

समारोह में ममता अग्रवाल और दीप अग्रवाल ने नवाब सिंह नागर का बुके, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, कॉपरेटिव चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, रोहाना गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी, जिला महामंत्री सुनील दर्शन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, सुधीर खटीक, वैभव त्यागी, विजय शुक्ला, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पिंटू त्यागी, कार्तिक काकरान, विपुल भटनागर, अमित त्यागी, अमित राठी, शिल्पी राज वत्स, विजय चौधरी, विनोद त्यागी, परवीन शर्मा, संजय गर्ग, विशाल गर्ग और रक्षित नामदेव सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने स्वागत समारोह के आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

