मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जाए।

इसके बाद पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Uttarakhand #Khatima #PushkarSinghDhami #EnvironmentDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *