टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते बनीं एसडीएम, ऋषिकेश की मीनाक्षी भाटिया ने रचा इतिहास

उत्तराखंड के ऋषिकेश की मीनाक्षी भाटिया ने संघर्ष और मेहनत के दम पर उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर मिसाल पेश की है। आर्थिक चुनौतियों के बीच मीनाक्षी ने पढ़ाई जारी रखने के लिए टिफिन डिलीवरी का काम भी किया, लेकिन अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।

मीनाक्षी की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को नहीं रोक सकतीं। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि उनकी एक बहन पहले से सांख्यिकी अधिकारी हैं, जबकि अब मीनाक्षी एसडीएम बनकर परिवार का नाम रोशन करेंगी।

संघर्ष से सफलता तक का उनका सफर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *