उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, 2027 विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद
देहरादून।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को धार देने का काम करेंगे।
राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। इस दौरान अग्निपथ योजना और वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर भी जोर रहेगा।
वहीं 5 जून को देहरादून में राहुल गांधी कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी इसे आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Dehradun

