4 जून को मोहम्मद दीपक के जिम पहुंचेंगे राहुल गांधी, कोटद्वार में करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक से 4 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुलाकात करेंगे और उनके जिम की मेंबरशिप भी लेंगे। राहुल गांधी पहले भी दीपक को “मुहब्बत की दुकान” बता चुके हैं और उनके जिम आने का वादा किया था।

मोहम्मद दीपक तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने 26 जनवरी को कोटद्वार में 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद के समर्थन में आवाज उठाई थी और अपने नाम से पहले मोहम्मद लगाकर कहा था मेरा नाम मोहम्मद दीपक है बता दे दुकानदार वकील अहमद ने अपनी दुकान का नाम हिंदू धार्मिक नाम पर रखा हुआ था जिसे हिंदू संगठन विरोध कर रहे थे ,इसके बाद उनके हल्क जिम पर असर पड़ा और सदस्यों की संख्या में भारी गिरावट आई। आर्थिक चुनौतियों के बीच जिम का संचालन जारी है।

हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी मोहम्मद दीपक को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

#rahulgandhi #mohammaddeepak #uttarakhand #AnujTyagiPost #RajsattaPost #Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *