ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने की गंगा आरती, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने आज ऋषिकेश स्थित Parmarth Niketan पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने मां गंगा की आराधना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गंगा आरती के दौरान परमार्थ निकेतन परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक है तथा गंगा की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Uttarakhand

