निर्भय जोशी एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मेरा प्यार’ का शुभ मुहूर्त संपन्न, मुख्य अथिति द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन

राजसत्ता पोस्ट |असलम त्यागी 

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल देहात क्षेत्र के हकीमपुरा में निर्भय जोशी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘मेरा प्यार’ का शुभ मुहूर्त संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, कलाकारों और फिल्म से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।फिल्म के शुभारंभ अवसर पर अभिनेता रविंद्र जोशी ने बताया कि यह फिल्म सामाजिक सरोकारों और मनोरंजन का समन्वय है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा प्यार’ केवल प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि परिवार, गांव, समाज और अपने क्षेत्र के प्रति प्रेम की भावना को भी दर्शाती है।

फिल्म में रविंद्र जोशी, पीहू पाल, रेनू चौधरी, सतेंद्र गोस्वामी, सोनू सेनी, जौली बाबा, धर्मवीर राणा, गुलशन सैनी, खुशी, दीपक, ज्योति कश्यप, रियांस एवं डॉ. कोमल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन जौली बाबा कर रहे हैं, जबकि निर्माण निर्भय जोशी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। कैमरा संचालन गुलशन सैनी और मेकअप की जिम्मेदारी ज्योति कश्यप निभा रही हैं।

रविंद्र जोशी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जुलाई माह की शुरुआत में शुरू होगी। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। राजस्थान के नवलगढ़ में भी फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में सैंकड़ो ग्रामीण व अथितिगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *