राइफल साफ करते समय चली गोली या कुछ और? मुजफ्फरनगर में बैंककर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण आदित्य अपने घर पर ही मौजूद था। सुबह करीब 11:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो आदित्य गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घर और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

👉 ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

👉 परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसे लग गई।

हालांकि, पुलिस अभी इस मामले को केवल हादसा मानकर नहीं चल रही है। सभी पहलुओं—दुर्घटना, आत्महत्या या किसी साजिश—को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

#Muzaffarnagar #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *