तालाब में 5 घंटे छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस, RPF ने गोता खोरों की मदद से किया गिरफ्तार

संवाददाता |राजसत्ता पोस्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस और एक शातिर अंतरराज्यीय चोर के बीच फिल्मी अंदाज़ का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रीवा–इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री का पर्स चोरी करने की कोशिश के दौरान आरोपी हरविंदर सिंह आरपीएफ की नजर में आ गया।

जैसे ही ट्रेन खितौला रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई, आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया और पास के काई से भरे तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस से बचने के लिए उसने खुद को पूरी तरह पानी में छिपा लिया और करीब 5 घंटे तक कमल की डंडी के सहारे सांस लेता रहा।

सूचना मिलने पर आरपीएफ, सिहोरा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तालाब की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काई के बीच से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि 42 वर्षीय हरविंदर सिंह, निवासी बिजनौर, कोई मामूली चोर नहीं बल्कि 400 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल कुख्यात अपराधी है। वह ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाली महिला यात्रियों को निशाना बनाता था और भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर पर्स व कीमती सामान चोरी करता था।

आरोपी के कारनामे और तरीका:

एसी कोच में अकेली या असावधान महिला यात्रियों को टारगेट करता था, मौका देखकर पर्स, मोबाइल और नकदी पार कर देता था, चोरी के बाद तुरंत ट्रेन या स्टेशन बदलकर फरार हो जाता था, कई राज्यों में वारदात कर पुलिस को चकमा देता रहा, पहचान छुपाने के लिए लगातार ठिकाने बदलता था

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी वर्ष 2017 में बिजनौर के हल्दौर नगर निकाय से वार्ड पार्षद भी रह चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *