वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें 8 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था।

मोहसिना किदवई का पार्थिव शरीर नोएडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां आज शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा और आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वह कई बार लोकसभा सांसद रहीं और मेरठ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहीं।

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और देश की राजनीति में अहम योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है और कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Congress #IndianPolitics #Delhi #Noida #RIP #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *