दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड: सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक पहुंचे गांव अथाई, पीड़ित परिवार से की भेंट
मुजफ्फरनगर।
थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम अथाई निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मामले में सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

सांसद ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और दुखद है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
बता दे सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने इस संवेदनशील मामले को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाया गया है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

फाइल फोटो मृतक छात्र दिव्यांशु
गौरतलब है कि दिव्यांशु जटराणा की देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव के पास हाईवे किनारे सोमवार रात कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
#Muzaffarnagar #JusticeForDivyanshu #SamajwadiParty #AnujTyagiPost

