ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेक्टर की टक्कर में एक ट्रैक्टर पलटा, एक व्यक्ति घायल

असलम त्यागी |चरथावल 

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। चरथावल-मुज़फ्फरनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम दधेडू के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण व राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल को संभालते हुए प्राथमिक सहायता दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *