मुजफ्फरनगर में सपा ने मनाया “बहुजन समाज दिवस”, कांशीराम को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर बहुजन नायक Kanshi Ram की जयंती को “बहुजन समाज दिवस व पीडीए दिवस” के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा नेता साजिद हसन व पवन बंसल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, कांशीराम जी का नाम रहेगा” के नारे लगाए और उनके विचारों व संघर्षों पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि दलितों, वंचितों, पिछड़ों और शोषित समाज के अधिकारों के लिए कांशीराम ने ऐतिहासिक संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की आवाज बनकर काम कर रही है।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने वर्ष 1993 में Mulayam Singh Yadav और कांशीराम के गठबंधन की यादें साझा करते हुए कहा कि उस समय सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा मिली थी और आज भी समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा की सच्ची वारिस है।
चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जिस तरह पार्टी Chaudhary Charan Singh के किसान हितैषी विचारों पर चलती है, उसी तरह कांशीराम के पीडीए समाज को बराबरी की हिस्सेदारी दिलाने के मिशन को भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी के साथ अन्याय होगा, वहां समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी।
https://www.facebook.com/share/p/1CxGREuKXR/
कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर ने कांशीराम जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं ग्राम पछेंदा कला निवासी डॉ. मोनिका सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

इस दौरान सपा नेता लोकेंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ पैदल पहुंचकर कांशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#AnujTyagiPost
#Muzaffarnagar
#SamajwadiParty
#KanshiRam
#PDA
#UPPolitics

