सीएचसी चरथावल के चिकित्सा प्रभारी पर गंभीर आरोप, 16 मार्च से किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा

राजसत्ता पोस्ट 

मुजफ्फरनगर | भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष नरेश पुंडीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल के चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान धरना प्रदर्शन करेंगे।
नरेश पुंडीर का आरोप है कि चिकित्सा प्रभारी द्वारा सर्वेक्षण देकर क्षेत्र में फर्जी और अवैध अस्पतालों को संचालित कराने में मदद की जा रही है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार फैलने और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट या अन्य मामलों में घायल व्यक्तियों के चिकित्सीय परीक्षण में पैसे लेकर गंभीर चोटें दर्शाई जाती हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।
किसान यूनियन का कहना है कि अस्पताल आने वाले किसानों और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है, जिससे क्षेत्र में काफी नाराजगी है।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 16 मार्च से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल होने की बात कही गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *