हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 427 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

हरिद्वार: Amit Shah आज शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। राज्य में Pushkar Singh Dhami सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर बैरागी कैंप में “जन-जन की सरकार, बेमिसाल 4 साल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान अमित शाह करीब 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में लगभग 312 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास और करीब 115 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है।

गृह मंत्री कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे। साथ ही 7 से 9 मार्च तक न्याय संहिता पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि अमित शाह करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे और जनसभा समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस मौके पर राज्यपाल Gurmit Singh, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई मंत्री-विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

 

#Haridwar #AmitShah #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #BJP #HaridwarNews #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *