Anuj Tyagi


रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान

रुद्रप्रयाग: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रतूड़ा बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोककर सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी। दुपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्का हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने और तेज व लापरवाह ड्राइविंग के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

यातायात पुलिस ने चालकों को वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाया जाने वाला अनुशासन है।

इस दौरान वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित किए गए और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पुलिस बल, यातायात कर्मी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *