ग्राम पंचायत गोपाली के प्रधान नईम की मानवीय पहल, गांव को मिली एम्बुलेंस की सौगात

असलम त्यागी

सहारनपुर के देवबन्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपाली के प्रधान नईम ने समाजसेवा की एक मिसाल पेश की है। गांव में लंबे समय से गरीब व जरूरतमंद लोगों को बीमारी या आपात स्थिति में एम्बुलेंस अथवा वाहन की व्यवस्था न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इसी गंभीर समस्या को समझते हुए प्रधान नईम ने अपने गांव के लोगों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

ग्रामीणों ने प्रधान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम आमजन के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह पहल साबित करती है कि असली राजनीति और जनसेवा वही है, जो सीधे तौर पर आम आदमी के काम आए। प्रधान नईम का यह प्रयास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *