देहरादून:आशीष त्यागी
जनपद देहरादून के न्याय पंचायत थानो क्षेत्र में गुरुवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज थानो में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौढियाल ने की।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जबकि कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में विधायक बृज भूषण गैरोला, राज्य मंत्री मधु भट्टी, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मधु भट्टी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे और ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *