Anuj Tyagi
दरियाबाद में युवा राष्ट्रीय लोकदल का संगठन विस्तार, आसिफ़ चौधरी का जोरदार स्वागत
मुज़फ्फरनगर।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ़ चौधरी का मोरना क्षेत्र के गांव दरियाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित युवा राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान सुनील गुर्जर को क्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ शुभम गुर्जर, अर्पित गुर्जर, उधम सिंह, सतेंद्र, संजय, परवीन, अमन पाल, कपिल, बिजेंद्र, नवीन सहित अनेक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ़ चौधरी के साथ प्रदेश महासचिव संजय राठी, जिलाध्यक्ष गज्जू पठान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकरान, शाह आलम, गुड्डू तोमर, संयम पंवार, परवीन राठी, आशीष बालियान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर जोर दिया।

