Anuj Tyagi

अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 6–7 यात्रियों की मौत

भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर दुर्घटना, SDRF राहत-बचाव में जुटी

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)।
जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी एक बस विनायक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 से 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

17–18 यात्री थे बस में सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगभग 17–18 यात्री सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस खाई में पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी और बचाव कार्य में सहयोग किया।

SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना मिलने पर SDRF टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल यात्रियों को एंबुलेंस और स्थानीय साधनों से भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

प्रशासन द्वारा मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा पर फिर सवाल


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *