Anuj Tyagi
#BREAKING | राष्ट्रपति पहुंचीं देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया और कहा —
“उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।”
राष्ट्रपति आज पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
कल यानी सोमवार को वे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी।
मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
देवभूमि में रजत जयंती वर्ष का उत्सव इस बार ऐतिहासिक बन गया है —
एक ओर राष्ट्रपति का आगमन, दूसरी ओर प्रदेश की 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा। ✨

