सपा नेता साजिद हसन बोले—गन्ना रेट में मात्र 30 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक, मांगी 100 रुपये बढ़ाने की मांग
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साजिद हसन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में केवल 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ धोखा और मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महंगाई और लगातार बढ़ती खेती लागत के मुकाबले नगण्य है, जिससे किसान निराश हैं।
साजिद हसन ने कहा कि गन्ना किसानों की हालत पहले से ही खराब है। पिछले वर्ष भी भाजपा सरकार ने गन्ने के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। वहीं, इस साल जब डीजल, खाद, बिजली और मजदूरी के दाम कई गुना बढ़ गए हैं, तब भी किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के हक में आवाज उठाती रही है और आगे भी किसानों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि सरकार गन्ना दर में कम से कम 100 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि करे, ताकि किसानों को उनकी लागत और मेहनत का सही मूल्य मिल सके।

— साजिद हसन, समाजवादी पार्टी नेता, मुजफ्फरनगर

