Anuj Tyagi


त्यागी भूमिहार महासभा के नेतृव में एकजुट हुआ समाज! 

विस्तृत खबर:
मुज़फ्फरनगर। त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी के आवास गांव सोहजनी तगान में रविवार को समाज की एकता और मजबूती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी स्नातक चुनाव के प्रत्याशी विक्रांत त्यागी की ओर से चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विक्रांत त्यागी वशिष्ठ विशेष रूप से पहुंचे, जहां ग्रामीणों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक के दौरान विक्रांत त्यागी वशिष्ठ ने कहा कि समाज की ताकत एकता में है, और यह चुनाव हमारे सम्मान और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने गांव के सभी लोगों से तन-मन-धन से जुड़कर विक्रांत त्यागी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हमारा समाज अपनी शक्ति को एकजुट होकर दिखाए। उन्होंने कहा—“हमारा हर साथी इस चुनाव में विक्रांत त्यागी के साथ है, और हम कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें विजयी बनाकर समाज की आवाज़ को विधान परिषद तक पहुंचाएंगे।”

वहीं एमएलसी प्रत्याशी विक्रांत त्यागी ने भी अपने संदेश में कहा कि—

“यह चुनाव मेरा नहीं, पूरे समाज का चुनाव है। मैं आप सभी का बेटा और भाई बनकर आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूँ। आपके एक-एक वोट से त्यागी समाज की आवाज़ को बुलंद किया जा सकता है। आप सभी से निवेदन है कि मिलजुलकर मुझे विजयी बनाएं ताकि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।”

सभा में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रशांत त्यागी को समर्थन देने का वचन दिया और समाज की एकता के लिए साथ चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नीरज प्रधान मुबारकपुर, बॉबी त्यागी, सोनू त्यागी, प्रदीप त्यागी, मंटू त्यागी, अभिषेक त्यागी, उमेश त्यागी, कपिल त्यागी, सचिन त्यागी, गौरव त्यागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *