Anuj Tyagi


जी.आई.सी. ग्राउंड मुज़फ्फरनगर में चित्र प्रदर्शनी-गैलरी का आयोजन

मुज़फ्फरनगर। सेवा पर्व के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर के जी.आई.सी. मैदान में चित्र प्रदर्शनी-गैलरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

29 सितंबर 2025 को सम्राट इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर की छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों, भारत की विकास गाथा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। छात्राएं आकर्षक चित्र प्रदर्शनी को देखकर उत्साहित नज़र आईं और जमकर सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को फूलमालाओं से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रदर्शनी की जानकारी डॉ. राजीव कुमार (सदस्य, बाल कल्याण समिति) ने दी। उन्होंने ही इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

जिला सूचना अधिकारी नर सिंह ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी-गैलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ-साथ भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे—प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य व कृषि क्षेत्र की योजनाएं, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप व स्वरोजगार तथा शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी रोचक चित्रों के माध्यम से दी गई है।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह विशेष प्रदर्शनी छात्रों-छात्राओं को खूब आकर्षित कर रही है और वे योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।

प्रदर्शनी में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आमजन से 5 अक्टूबर 2025 तक सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। लोग क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव भेज सकते हैं। उत्कृष्ट सुझाव देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *