Anuj Tyagi


सीएम युवा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में शामिल हुए सनातन धर्म महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ

मुजफ़्फरनगर।
मुख्यमंत्री योगी जी के विज़न के तहत शुरू हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सनातन धर्म महाविद्यालय, मुज़फ़्फ़रनगर और उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के बीच अनुबंध हुआ था l प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के मार्गदर्शन में इस अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म महाविद्यालय, मुज़फ़्फ़रनगर के छात्र-छात्राएँ ग्रेटर नोएडा गए और दिनांक 28 सितम्बर, 2025 को आयोजित हुए सीएम युवा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन इंडस्ट्रियल एकेडेमिया इंटीग्रेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेल के प्रभारी डॉक्टर पीयूष शर्मा व सहसंचालन लेफ्टिनेंट अजय (सीटीओ एनसीसी) जी ने किया। कामरान (उद्योग विभाग, मुज़फ़्फ़रनगर) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों को नवीन व्यावसायिक तकनीकों की जानकारी, नए स्टार्टअप अवसरों की समझ तथा उद्योग एवं बाज़ार से सीधे जुड़ने का अनुभव प्राप्त होगा। इससे उनकी रोज़गार एवं उद्यमिता की संभावनाएँ और अधिक सशक्त होंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *