📰 ठाकुरों की केसरिया महापंचायत में अनोखा फरमान
बेटियों को दहेज में सोना-चांदी नहीं, मिले तलवार और तमंचा
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के गौरीपुर मितली गांव में आयोजित ठाकुर समाज की केसरिया महापंचायत में एक अनोखा फरमान जारी किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय प्रताप सिंह ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा अब परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि –
“हम लोग दहेज और कन्यादान में बेटियों को सोना-चांदी और रुपये देते हैं। लेकिन अगर बेटी इन्हें पहनकर बाजार जाएगी तो लूट का खतरा बना रहता है। इसलिए सोना-चांदी दो या न दो, लेकिन बेटी को एक कटार, तलवार और यदि संभव हो तो रिवॉल्वर अवश्य दें। रिवॉल्वर महंगी है तो कट्टा ही सही।”
इस महापंचायत में ठाकुर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस फैसले का समर्थन किया।
कुंवर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते समय में अपनी परंपराओं को याद रखना और बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद ज़रूरी है।
स्टैंड बाइट – ठाकुर कुंवर अजय प्रताप सिंह
#ठाकुरमहापंचायत
#बागपतसमाचार
#बेटियोंकीसुरक्षा
#अनोखाफरमान
#केसरियापंचायत
#दहेजपरविवाद
#ठाकुरसमाज
#कट्टा_तलवार_फरमान
—
#ThakurMahapanchayat
#BaghpatNews
#DaughtersSafety
#UniqueDecision
#KesariyaPanchayat
#DowryDebate
#ThakurCommunity
#SwordAndPistol

