हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के उदघोष के साथ श्रीकृष्ण शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के उदघोष के साथ युवा जागरण मंच के तत्वाधान में श्रीकृष्ण शोभायात्रा अनेक सुंदर व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गयी।हनुमान मन्दिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल व समाजसेवी अभिषेक बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।वही जिला पंचायत सदस्य डा. विपिन त्यागी व भाजपा नेता मनीष गर्ग ने नारियल तोड़कर बांके बिहारी के रथ शुभारंभ किया। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

चरथावल कस्बे में शनिवार की शाम 5 बजे हनुमान मंदिर से शुरू हुई श्रीकृष्ण शोभायात्रा में बांके बिहारी सेवा परिवार द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चैयरमैन द्वारा फीता काटकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक बंसल द्वारा दीप प्रजलवित कर यात्रा का सुभारम्भ किया गया। वहीं मुख्य अतिथि अभिषेक बंसल का पटका व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

खाटू श्याम की झांकी सभी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। अभिषेक बंसल द्वारा अन्य कई झांकियो का भी उद्घाटन किया!वही गणेश जी,हनुमान जी, शिव भोलेनाथ, श्रीकृष्ण व मीरा की सुंदर झांकियों को खूब सराहा गया।इसके अलावा मटके पर बैठ माखन खाते श्रीकृष्ण, भारतमाता, पालकी में बैठे राधा कृष्ण सहित अनेक सुंदर झांकी दर्शकों को लुभा रही थी। वही हनुमान जी के विशाल स्वरूप की झांकी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रथ पर बनी भगवान बांके बिहारी की सुंदर झांकी को जिला पंचायत सदस्य डा. विपिन त्यागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रधान जैकिराज सैनी, अनमोल गर्ग, निधीश गर्ग, दीपक त्यागी आदि श्रद्धालुओं ने खींचा।शोभायात्रा कई बैंडबाजो के साथ हनुमान मन्दिर से शुरू होकर शिवचौक,मुख्य बाजार,बस स्टैंड होते हुए हनुमान मन्दिर पर समाप्त हुई। बैंडबाजो की भक्तिमय धार्मिक धुनों पर युवक खूब थिरके। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर श्रीराम गुप्ता, शिवकुमार, आरुप कुच्छल, अनमोल सिंघल, तरंग गर्ग, योगिराज प्रेमी, प्रत्यक्ष गर्ग, सार्थक सिंघल, मनीष सिंघल, हनी सिंघल, दीपक त्यागी, विशाल त्यागी, सीलु त्यागी, मोनू त्यागी, सागर, रविन्द्र, यशपाल, अंशुक गर्ग आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *