16 साल से फरार 40-40 हजार के इनामी दो बदमाशो को भोपा पुलिस व एसटीएफ संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र में 16 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे,चालीस चालीस हजार रुपए के दो इनामी बदमाश धीरज पुत्र रिशिपाल तथा नीरज पुत्र रिशिपाल को भोपा पुलिस व एसटीएफ संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है इनामी बदमाशों की तलाश में लगी एसटीएफ को सूचना,मिली कि मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में 16 साल से फरार चल रहे अभियुक्त धीरज एवं नीरज अपना नाम बदलकर धीरज अहमदाबाद तथा नीरज जयपुर में रह रहे है।
पूछताछ में धीरज ने बताया कि उसके पिता रिशिपाल के चार भाई थे। उनका अपने ताऊ राजकरण से जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते दोनों भाइयों ने मिलकर एक मई,वर्ष 2007 अपने ताऊ के बेटे की बाइक में अपनी टाटा 407 से टक्कर मारकर हत्या की थी।,इस मामले में कुछ लोग जेल गए थे। जबकि आरोपी फरार हो गए थे।इसके अलावा धीरज और नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 अगस्त 2009 को,राजकरण के लड़के विनोद और उसके साढू के ऊपर गोली चलाई थी।,जिसमें विनोद की मृत्यु हो गई थी अभियुक्त धीरज एवं नीरज ने 12 अगस्त 2010 को,अपने ताऊ राजकरण को गोली मारकर हत्या कर दी थी।,इस मामले में भी थाना भोपा में मुकदमा दर्ज है। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। दोनो अभियुक्त फरारी के दौरान हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली में नाम बदलकर रह रहे थे । गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को भोपा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।.

