सीडीओ ने किया चरथावल सीएचसी व ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कण्डारकर ने विकास खंड चरथावल का निरीक्षण किया।उन्होंने क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, मनरेगा कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावलियों की जांच की। ब्लॉक परिसर के निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रभारी बीडीओ विक्रान्त चौधरी को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सफाईकर्मियों से समस्याएं सुनी एवं आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया।इमरजेंसी में सफाई व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई।

शनिवार को चरथावल विकासखण्ड पर पहुंचे सीडीओ कमलकिशोर कण्डारकर ने ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई, पेड़ों का रखरखाव और फरियादियों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने निर्देश दिए कि ब्लॉक में आने वाले किसी भी फरियादी की समस्या को कर्मचारी तुरंत सुनें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो। उन्होंने विकासखंड परिसर में डस्टबिन रखवाने,साफ सफाई रखने एवं बिल्डिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सफाईकर्मियों से समस्याएं सुनी एवं आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने चरथावल सीएचसी का निरीक्षण किया गया।इमरजेंसी में सफाई व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सीएसची परिसर की साफ सफाई कराई जाए। वही निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *