चरथावल थाने का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मी की बुलेट का कटवाया चालान।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर:एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा शनिवार को थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय,मालखाना,बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि के साथ ही कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया। और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

शनिवार दोपहर को आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा त्यौहार रजिस्टर,अपराध रजिस्टर, टाप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया गया। वही नये सिरे से टाप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अलावा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों,अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियो व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने के साथ ही आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की जांचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। वही थाना परिसर में खडी पुलिसकर्मी की माडिफाइड साइलेन्सर लगी बुलेट मोटर साईकिल को देखकर एसएसपी नाराज हो गये। उन्होंने बाईक का चालान करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी हो या आमजनमानस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर, प्रभारी निरीक्षक चरथावल जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *