Anuj Tyagi
मध्यमहेश्वर धाम मार्ग पर फंसे यात्रियों को SDRF-DDRF ने सुरक्षित निकाला
रुद्रप्रयाग। गत रात्रि मध्यमहेश्वर घाटी में हुई मूसलाधार बारिश से गौण्डार-बणतोली के बीच लगभग 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण यात्रियों की आवाजाही बाधित हो गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन तंत्र के तहत DDRF, लोक निर्माण विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर पगडंडी तैयार कर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित मार्ग से निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
सभी यात्री और स्थानीय लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
#मध्यमहेश्वरधाम #भूस्खलन #एसडीआरएफ #डीडीआरएफ #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #यात्रासुरक्षा #आपदाप्रबंधन
#MadhyamaheshwarDham #Landslide #SDRF #DDRF #Rudraprayag #Uttarakhand #TravelSafety #DisasterManagement

