Anuj Tyagi
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
देहरादून। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में यह सुनवाई दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के मतदान के दौरान नैनीताल में सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।
कांग्रेस प्रत्याशी एवं हल्द्वानी विधायक सुमित इदयेश सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत के पांच सदस्यों का मतदान स्थल से अपहरण कर लिया गया। इसके बाद वे हाईकोर्ट पहुंचे थे।
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को अपहृत बताए गए सदस्यों को ढूंढकर मतदान कराने और उपस्थित सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।
चुनाव का परिणाम कोर्ट ने रिजर्व रखा था, जिसे आज हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
#नैनीताल #जिलापंचायतचुनाव #हाईकोर्टसुनवाई #उत्तराखंड #देहरादून #सियासीड्रामा #कांग्रेस #सुमितइदयेश
#Nainital #DistrictPanchayatElection #HighCourtHearing #Uttarakhand #Dehradun #PoliticalDrama #Congress #SumitIdayesh

