अवैध मस्कट के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरगढ़-सिकंदरपुर मार्ग से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध मस्कट एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर जनपथ के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरगढ़-न्यामू मार्ग पर चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विशाल राठी, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल दीपक यादव के साथ मिलकर चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध मस्कट 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आदेश पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम न्यामू थाना चरथावल बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध मस्कट में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

