जोशी क्लिनिक के उद्घाटन पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: चरथावल कस्बे के हक़ीमपुरा मार्ग पर जोशी क्लीनिक का उद्घाटन हुआ।वहीं उद्घाटन अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मरीजों का निशुल्क उपचार करते हुए दवाइयां वितरित की गईं।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के हक़ीमपुरा रोड पर मस्जिद के पास जोशी क्लिनिक के उद्घाटन अवसर पर एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, निशुल्क चिकित्सा शिविर में मुज़फ्फरनगर आत्रेय हॉस्पिटल से पहुँचे एमडी डॉक्टर शाकिब अली ने केम्प में पहुँचे मरीज़ों की जाँच कर उन्हें दवाई दी,केम्प में पहुँचने पर व्यपार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग एवं डॉक्टर शाकिब अली का क्लिनिक संचालक रविन्द्र जोशी ने बुके भेंट कर ज़ोरदार स्वागत कर उनका सम्मान किया,व्यपार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग एवं डॉक्टर शाकिब अली ने सँयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया ,क्लिनिक संचालक रविन्द्र जोशी ने बताया जो गरीब तबके के लोग पैसे के अभाव में अपना इलाज नही करा सकते उनका इलाज हमारे क्लिनिक पर निशुल्क किया जायेगा ,इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी,नंद किशोर त्यागी, पत्रकार सय्यद सलमान आदि लोग मौजूद रहे

