मुज़फ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि

मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में शनिवार को आयोजित पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी की श्रद्धांजलि सभा में मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक शामिल हुए।

इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक ने स्व. सत्यपाल मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनहित, किसान हित और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सरलता, स्पष्टवादिता और संघर्षशीलता हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

सांसद ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने राजनीति में रहते हुए किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की और जन-जन के नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज उनकी अनुपस्थिति पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा सत्यपाल मलिक जी मेरे बड़े भाई की तरह थे उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता है

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे जिन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरा वातावरण “स्व. सत्यपाल मलिक अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

 


#सत्यपालमलिक #हरेंद्रमलिक #मेरठ #मुज़फ्फरनगर #श्रद्धांजलिसभा #पूर्वराज्यपाल
#SatyapalMalik #HarendraMalik #Meerut #Muzaffarnagar #Tribute #FormerGovernor


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *