मेरठ में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
मेरठ, 15 अगस्त। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपदेश महोदय द्वारा तिरंगा झंडा फहराने से हुई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ व ‘वन्दे मातरम्’ के नारों से देशभक्ति की भावना का इज़हार किया।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए 4 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ द्वारा टाउनशिप योजना का भूमि पूजन करने की जानकारी साझा की। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस विभाग को मेवा द्वारा प्रदान की गई 10 स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह और विशेष सहयोग सहायक अभियंता पवन भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम के अंत में परंपरा अनुसार मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता एवर, यशवीर चौधरी, ऋषिपाल, बलराम, जगपाल सिंह, मनोज गुप्ता, हुकुम सिंह, संतराम, सतेंद्र, ज्ञानपुर, सियानंद, मुकेश शर्मा, यातदेर गिरी, राजकुमार, प्रदीप काकरान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
(मनोज गुप्ता, सुपरवाइजर, मेडा)

